तीज और रक्षा बंधन के रंग में रंगा देहरादून, हजारों महिलाओं ने लिया उत्सव में हिस्स
देहरादून। तीज और रक्षा बंधन teej raksha bandhan के पर्व को लेकर देहरादून में महिलाओं और बहन-बेटियों के लिए भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गीत-संगीत, नृत्य तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच त्योहारों की खुशियां साझा कीं। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस महासचिव संजय कन्नौजिया ‘कद्दू भाई’ की ओर से किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर एकजुट करने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, डांस और परिधान प्रतियोगिता समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों ने महिलाओं में खासा उत्साह पैदा किया। पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।
आयोजक संजय कन्नौजिया ‘कद्दू भाई’ ने जताई खुशी

संजय कन्नौजिया ‘कद्दू भाई’ ने कहा कि समय-समय पर ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ समाज में सकारात्मक और खुशनुमा वातावरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल परंपराओं को निभाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि आपसी प्रेम और खुशियां बांटने का माध्यम भी हैं।

अपने एक आह्वान पर हजारों महिलाओं की मौजूदगी देखकर संजय कन्नौजिया भावुक और उत्साहित नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी भागीदारी ने आयोजन को खास और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


तीज और रक्षा बंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने देहरादून में उत्सव, उमंग और सामाजिक एकजुटता का माहौल बनाया। महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया और यह संदेश भी दिया कि त्योहार समाज को जोड़ने तथा मिल-जुलकर खुशियां मनाने का अवसर हैं।


Uttarakhand Illegal Mining: ड्रोन और AI से होगी निगरानी, डिजिटल सिस्टम से कसेगा अवैध खनन पर शिकंजा
House of Himalayas : उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की धामी सरकार की बड़ी पहल
