Pawan Singh Divorce: तलाक केस में पेश नहीं हुए पवन सिंह, कोर्ट से भावुक होकर निकलीं पत्नी
Pawan Singh Divorce: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति तलाक केस में सुनवाई के लिए आरा कोर्ट पहुंची थीं, पर वहां से रोते हुए बाहर निकलीं। पवन सिंह सुलह के लिए नहीं पहुंचे। एक्टर के वकील ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है। वहीं, ज्योति ने जज से कहा कि वह पति के साथ रहना चाहती हैं।
Pawan Singh Divorce: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। बुधवार, 11 फरवरी को ज्योति सिंह आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में पेश हुईं। उन्होंने न्यायाधीश के सामने स्पष्ट कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं और तलाक की अर्जी से सहमत नहीं हैं।