Google Photos: स्टोरेज फुल अलर्ट से परेशान? मिनटों में ऐसे हटाएं डुप्लीकेट फोटो

Google Photos: स्मार्टफोन में कम स्टोरेज एक बड़ी समस्या है, खासकर तब जब 'Storage Full' के कारण आप नई फोटो या ऐप डाउनलोड ना कर पाएं। Google Photos के स्मार्ट और छिपा हुए फीचर इस समस्या का समाधान दे सकते हैं।

Google Photos: स्मार्टफोन यूजर्स के सामने सबसे बड़ी समस्या अक्सर स्टोरेज फुल होने की होती है। ज्यादा स्टोरेज वाले फोन महंगे होते हैं, इसलिए कई लोग कम स्टोरेज वाले डिवाइस में ही काम चलाते हैं और ऐसी ट्रिक तलाशते हैं जिससे फोन की मेमोरी खाली रखी जा सके। नई फोटो लेते ही या ऐप डाउनलोड करते समय जब ‘Storage Full’ का मैसेज आता है, तो परेशानी और बढ़ जाती है।

अक्सर हमारे फोन में एक ही तस्वीर की कई कॉपियां पड़ी रहती है जैसे लगातार ली गई सेल्फी, व्हाट्सऐप से सेव हुई डुप्लीकेट इमेज या फॉरवर्ड की गई फाइलें। ये अनजाने में काफी स्पेस घेर लेती हैं। इन्हें एक साथ हटाकर फोन में अच्छी-खासी जगह खाली की जा सकती है।

Google Photos का स्मार्ट फीचर

Google Photos में एक ऐसा फीचर मौजूद है जो बिना हर फोटो को अलग-अलग ढूंढे, कुछ ही मिनटों में सैकड़ों MB या यहां तक कि GB तक स्टोरेज खाली करने में मदद करता है। यह तरीका आसान और सुरक्षित है, जिससे आपकी जरूरी तस्वीरें क्लाउड में सेव रहती हैं और फोन की मेमोरी भी खाली हो जाती है।

डिलीट करने से पहले क्या करें?

फोटो हटाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उनका बैकअप क्लाउड पर मौजूद हो। इसके लिए:

  1. Google Photos ऐप खोलें।

  2. ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।

  3. ‘Photo Settings’ में जाकर ‘Backup & Sync’ विकल्प चुनें।

  4. बैकअप पूरा होने के बाद ‘Free up space’ पर क्लिक करें।

  5. बैकअप हो चुकी फाइलों को फोन से हटाकर स्टोरेज खाली करें।

‘Suggest Deletion’ टूल का उपयोग

Google Photos में मौजूद ‘Suggest Deletion’ फीचर धुंधली, मिलती-जुलती या बेकार तस्वीरों को पहचानकर हटाने का सुझाव देता है।

  • ‘Library’ टैब में जाएं और ‘Utilities’ सेक्शन खोलें।

  • वहां ‘Suggest Deletion’ विकल्प चुनें।

  • सुझाई गई फाइलों की समीक्षा करें और जरूरत अनुसार उन्हें डिलीट या आर्काइव करें।

बड़े वीडियो को आर्काइव करें

भारी-भरकम वीडियो भी काफी जगह घेरते हैं।

  • Google Photos में वीडियो चुनें।

  • उसे दबाकर रखें और ‘Move to Archive’ विकल्प पर टैप करें।
    इस तरह वीडियो क्लाउड में सुरक्षित रहेंगे और फोन की मेमोरी खाली हो जाएगी।

इन आसान स्टेप्स को अपनाकर आप बिना जरूरी डेटा खोए अपने स्मार्टफोन की स्टोरेज को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं और डिवाइस की परफॉर्मेंस भी सुधार सकते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.