Holi 2026: राजधानी में सुरक्षा हाई अलर्ट, हुड़दंगई करने पर सख्त कार्रवाई

Holi 2026: राजधानी में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। खासतौर पर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि लोग बिना किसी डर या असुविधा के त्योहार मना सकें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केवल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में ही 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, दो कंपनियां अर्धसैनिक बल की भी लगाई गई हैं। कानून-व्यवस्था भंग करने या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एडिशनल डीसीपी ने किया फ्लैग मार्च

होली से पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी ऋषि कुमार सिंह ने अपने दल के साथ इलाके में गश्त कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे होली आपसी सहमति से मनाएं और किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें। इलाके में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

दिल्ली में ड्राई डे नहीं

इस बार होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे की सूची से बाहर कर दिया है। पहले राजधानी में होली के अवसर पर शराब की बिक्री बंद रहती थी, लेकिन अब नियमों में बदलाव किया गया है। जनवरी में जारी आदेश के मुताबिक मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती को ही ‘शराबबंदी दिवस’ घोषित किया गया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2