Assam Election 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 42 उम्मीदवारों नाम फाइनल, गोगोई को बड़ी जिम्मेदारी

Assam Election 2026: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में गौरव गोगोई का नाम भी है।

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और नेताओं के बीच बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 42 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद Gaurav Gogoi का है, जिन्हें जोरहाट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। राज्य में इसी वर्ष चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में इसे कांग्रेस की औपचारिक चुनावी शुरुआत माना जा रहा है।

पहली सूची में शामिल प्रमुख नाम

कांग्रेस की पहली लिस्ट में कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। बरपेटा से महानंदा सरकार, हाजो-सुआलकुची से नंदिता दास, कमलपुर से सत्यब्रत कलिता और दिसपुर से मिरा बोरठाकुर गोस्वामी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बरखेत्री से दिगांत बर्मन, नलबारी से अशोक कुमार सरमा, टिहू से रतुल पटवारी, सिपाझार से बिनंदा कुमार सैक्य, जागीरोड से बाबुल दास और राहा से उत्पल बनिया को उम्मीदवार बनाया गया है। बरछला से रिपुन बोरा, बिहपुरिया से नारायण भुईयां, जोनई से राजकुमार मेडक भी सूची में शामिल हैं।

अन्य घोषित प्रत्याशी

पार्टी ने डुमडुमा से दुर्गा भूमिज, डुलियाजन से ध्रुब गोगोई, नहरकटिया से प्रणति फुकन और सोनारि से उत्पल गोगोई को टिकट दिया है। देमो से अजय कुमार गोगोई, मजुली से इंद्रनील पेगू, नजिरा से देबब्रत सैक्य, गोलाघाट से बिटुपन सैक्य और बोकाजन से रतन इंग्ती को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा लाखीपुर से शांति कुमार सिन्हा, बरखोला से अमित कुमार कलवार, सिलचर से अभिजीत पॉल, सोनाई से एमिनुल हक लश्कर, करीमगंज उत्तर से जकरिया अहमद, पत्थरकांडी से कार्तिक सेन सिन्हा और राम कृष्ण नगर से सुरुचि रॉय को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की इस पहली सूची के साथ ही असम में चुनावी मुकाबला और रोचक होने की उम्मीद है। पार्टी आने वाले दिनों में अन्य सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2