Happy Holi 2026: होली पर ग्रहों का खास संयोग, जानें रंग खेलने का सबसे शुभ समय
Happy Holi 2026: आज देशभर में होली पर्व मनाया जा रहा है। धर्म-शास्त्रों के अनुसार होली मनाने का शुभ समय, सही तरीका और शुभ रंग क्या हैं, जान लीजिए. ताकि यह होली आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और धन-समृद्धि लेकर आए।
Happy Holi 2026: 4 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जा रहा है। चैत्र मास के पहले दिन कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर यह त्योहार मनाया जाता है। इसी समय से मौसम में भी बदलाव शुरू हो जाता है। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर जीवन में खुशियों और उत्साह के रंग भरते हैं। मान्यता है कि यदि होली सही समय पर और अपनी राशि के अनुसार शुभ रंगों के साथ खेली जाए तो यह दिन और भी सौभाग्यशाली बन सकता है। धर्मशास्त्र और ज्योतिष के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखने से न केवल त्योहार का आनंद बढ़ता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।