Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास, जानें पूरी डिटेल

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। इसमें कुल 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि किस स्ट्रीम से किसने टॉप किया है।

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। इस साल कुल 85.19% छात्र सफल हुए हैं। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा जहां 86.23% छात्राएं पास हुईं, वहीं 84.09% छात्र सफल रहे। इस बार कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है, जिनमें 19 लड़कियां शामिल हैं। आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी, जबकि साइंस स्ट्रीम में एक लड़का टॉपर रहा।

स्ट्रीम वाइज टॉपर्स

  • साइंस: आदित्य प्रकाश अमन – 96.20%
  • आर्ट्स: निशु कुमारी – 95.80%
  • कॉमर्स: अदिति कुमारी – 96.00%

साइंस स्ट्रीम टॉप 5

  • रैंक 1: आदित्य प्रकाश अमन
  • रैंक 2: साक्षी कुमारी, सपना कुमार
  • रैंक 3: अनामिका कुमारी
  • रैंक 4: सत्यम कुमार
  • रैंक 5: पलक कुमारी

आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स

  • रैंक 1: निशु कुमारी
  • रैंक 2: सिद्धि शिखा, चंद्रदीप कुमार, एमडी लकी अंसार
  • रैंक 3: नसरीन प्रवीण, साजिया अंसारी, निसु कुमारी, आदर्श
  • रैंक 4: अमृता कुमार, स्वीटी कुमारी
  • रैंक 5: बीबी असराना, रौशनी कुमारी, मनीष कुमार

कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स

  • रैंक 1: अदिति कुमारी
  • रैंक 2: माही कुमारी
  • रैंक 3: निशिका श्री
  • रैंक 4: मानवी कुमारी, श्रेया कुमारी
  • रैंक 5: वरीशा नौशाद, हर्षिका

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2