T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप मिशन में बड़ा बूस्ट, जिम्बाब्वे मैच से पहले रिंकू सिंह की वापसी
T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्टार फिनिशर Rinku Singh की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है, जिससे बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी।
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Rinku Singh आज शाम तक दोबारा स्क्वॉड से जुड़ सकते हैं। पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण वे टी20 विश्व कप के बीच में ही भारत लौट आए थे। अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच Sitanshu Kotak ने पुष्टि की है कि रिंकू बुधवार शाम होटल में टीम के साथ रिपोर्ट करेंगे और 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, ऐसे में रिंकू की वापसी से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।