Gold Silver Price Today: बजट के अगले ही दिन टूटा सोना-चांदी का भाव, चांदी के रेट में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

Gold Silver Price Today: देश का आम बजट पेश होने के अगले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेत, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं के भाव टूट गए।

Gold Silver Price Today: देश का आम बजट पेश होने के अगले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेत, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं के भाव टूट गए। सोने की कीमत में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दामों में 9 फीसदी तक की भारी गिरावट आई।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोना और चांदी दोनों ही लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट के कारण चांदी अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से करीब 1.79 लाख रुपये तक टूट चुकी है। वहीं सोने की कीमत भी फिसलकर लगभग 1.37 लाख रुपये के स्तर पर आ गई है। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 5,719 रुपये यानी 4.02 फीसदी की गिरावट के साथ 1,36,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी 23,908 रुपये सस्ती होकर 2,41,744 रुपये प्रति किलो रह गई, जिसमें करीब 9 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत 72,500 रुपये यानी 18.85 फीसदी टूटकर 3,12,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स के साथ) पर आ गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब चांदी में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले गुरुवार को चांदी ने 4,04,500 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। हालांकि, जनवरी महीने की बात करें तो चांदी ने अच्छी बढ़त दर्ज की है। दिसंबर 2025 के अंत में जहां चांदी 2,39,000 रुपये प्रति किलो थी, वहीं जनवरी में इसमें 73,000 रुपये यानी 30.5 फीसदी की तेजी आई।

सोने की कीमत कितनी हुई?

सोने के दामों (Gold Silver Price Today) में भी कमजोरी देखने को मिली है। सोना 3,500 रुपये यानी 2.07 फीसदी गिरकर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स के साथ) पर आ गया। इससे पहले 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने ने 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, जिसके बाद इसमें करीब 7.6 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, महीने के आधार पर सोना भी फायदे में रहा और जनवरी में इसमें 27,800 रुपये यानी 20.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,47,340 1,60,720
मुंबई 1,47,190 1,60,570
अहमदाबाद 1,47,240 1,60,620
जयपुर 1,47,340 1,60,720
लखनऊ 1,47,340 1,60,720

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका में फेड चेयरमैन पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की पसंद केविन वॉर्श के संभावित ब्याज दर रुख को लेकर निवेशक सतर्क हैं। इसके अलावा, बजट में सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) के आयात पर कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किए जाने से भी बाजार की उम्मीदों को झटका लगा है। देश के घरेलू बाजार में 2 फरवरी की सुबह सोने के दाम करीब 1.60 लाख रुपये के आसपास स्थिर नजर आए, जबकि बीते दो-तीन दिनों में चांदी के दाम लगभग 1 लाख रुपये तक टूट चुके हैं। शादी-ब्याह की तैयारियों में जुटे लोगों के लिए यह राहत की खबर है, लेकिन ऊंचे दाम पर निवेश करने वालों को नुकसान झेलना पड़ा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना करीब 1,60,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये के आसपास पहुंच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2