Uttarakhand News : कपकोट को मिली बड़ी सौगात: कांडा में ₹5.40 करोड़ की मल्टी लेवल पार्किंग को मंजूरी, विधायक सुरेश गढ़िया ने CM धामी का जताया आभार

Uttarakhand news : उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद की कपकोट विधानसभा को विकास कार्यों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के कांडा क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किंग (Kapkot kanda multilevel parking) निर्माण के लिए ₹5 करोड़ 40 लाख 85 हजार की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस परियोजना को क्षेत्र के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित विकास कार्यों में शामिल माना जा रहा है।

कपकोट में विकास को रफ्तार, कांडा में ₹5.40 करोड़ की मल्टी लेवल पार्किंग मंजूर
कपकोट में विकास को रफ्तार, कांडा में ₹5.40 करोड़ की मल्टी लेवल पार्किंग मंजूर

 

कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार कपकोट विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांडा क्षेत्र में बढ़ते वाहनों और पार्किंग की समस्या को देखते हुए यह परियोजना बेहद आवश्यक थी, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग बनने से कांडा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी। साथ ही स्थानीय बाजारों में आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलने से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन विकास को भी नई गति देगी और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना साबित होगी।

Uttarakhand News कपकोट में विकास को रफ्तार, कांडा में ₹5.40 करोड़ की मल्टी लेवल पार्किंग मंजूर
Uttarakhand News कपकोट में विकास को रफ्तार, कांडा में ₹5.40 करोड़ की मल्टी लेवल पार्किंग मंजूर

 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इसी प्रकार की एक आधुनिक मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कपकोट नगर क्षेत्र में भी कराया जा रहा है, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में शहरी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य केवल सड़कें और भवन बनाना नहीं, बल्कि ऐसी आधारभूत सुविधाओं का विकास करना है जो आम जनता के दैनिक जीवन को आसान बनाएं।

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व लगातार नई-नई विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र को सशक्त बना रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और इसी सोच के अनुरूप कपकोट विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उनका विश्वास है कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी कई नई परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिससे कपकोट के समग्र विकास को और अधिक गति मिलेगी।

 

इन खबरों को भी पढ़े….

Bageshwar News : बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा में बनेगा हेलीपैड, 8.91 करोड़ रुपये की मंजूरी; विधायक सुरेश गढ़िया बोले- विकास को मिलेगी नई उड़ान

 

Uttrakhand News : बागेश्वर की कपकोट विधानसभा को मिली उप जिला चिकित्सालय की सौगात, 31 नए पदों को मिली मंजूरी, विधायक सुरेश गढ़िया ने जताई खुशी

Journalist India Breaking News
Journalist India Breaking News
Revda Media & Research center
Revda Media & Research center

Mark Zuckerberg ने मानी Meta की बड़ी चूक, डीपफेक और चाइल्ड एब्यूज कंटेंट पर सरकार से मांगी माफी

Leave A Reply

Your email address will not be published.