Dehrahun News: देहरादून के राजपुर विधानसभा में निःशुल्क जनसेवा शिविर, समाजसेवी संजय कन्नौजिया ने लाभार्थियों को वितरित किए गए विभिन्न प्रमाण पत्र और कार्ड

  • देहरादून। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित निःशुल्क जनसेवा शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत तैयार किए गए दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों का लाभार्थियों को वितरण किया गया। राजपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 13 के आंबेडकर धर्मशाला डीएल रोड में आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और यूसीसी मैरिज रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र लाभार्थियों को सौंपे गए। लाभार्थियों प्रमाणपत्र पाने के बाद खुशी जताते हुए संजय कन्नौजिया जी का धन्यवाद अदा किया. इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार (कद्दू भाई) ने कहा कि क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे जनसेवा शिविरों का आयोजन आगे भी लगातार किया जाता रहेगा।
Dehrahun News: देहरादून के राजपुर विधानसभा में निःशुल्क जनसेवा शिविर, समाजसेवी संजय कन्नौजिया ने लाभार्थियों को वितरित किए गए विभिन्न प्रमाण पत्र और कार्ड
Dehrahun News: देहरादून के राजपुर विधानसभा में निःशुल्क जनसेवा शिविर, समाजसेवी संजय कन्नौजिया ने लाभार्थियों को वितरित किए गए विभिन्न प्रमाण पत्र और कार्ड

उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव या प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जटिलताओं के कारण पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता। ऐसे में जनसेवा शिविर आम जनता और सरकारी सेवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं।
शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
संजय कुमार (कद्दू भाई) ने कहा कि उनका संकल्प जनसेवा और जनहित के लिए निरंतर कार्य करना है और भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सुविधाएं और योजनाएं पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। संजय कन्नौजिया ने क्षेत्र की जनता की जनसमस्याओं के समाधान के लिए अपना मंत्र भी दिया उन्होंने कहा “जनसेवा ही हमारा संकल्प” जनहित ही हमारा उद्देश्य।

ये ख़बर भी पढ़े….

Uttarakhand BJP News : उत्तराखंड 2027 – हारी सीटों को जीतने के मिशन में जुटी बीजेपी, बूथ स्तर पर बनेगी ‘वार रूम रणनीति’ – Journalist India https://journalistindia.com/features/uttarakhand-bjp-news-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-2027-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82/29/05/2026/

Leave A Reply

Your email address will not be published.