Sambhal : हरिहर मंदिर के प्रमाण से गरमाया माहौल, शाही मस्जिद विवाद पर कोर्ट में पेश हुई रिपोर्ट

Sambhal : संभल की शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद में अब नई जानकारी सामने आई है। एडवोकेट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने अपनी सर्वे रिपोर्ट...

Sambhal : संभल की शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद में अब नई जानकारी सामने आई है। एडवोकेट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने अपनी सर्वे रिपोर्ट चंदौसी की अदालत में पेश की है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सीलबंद लिफाफे में दी गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शाही जामा मस्जिद में मंदिर के होने के प्रमाण मिले हैं। सर्वे के दौरान मस्जिद में साढ़े चार घंटे की वीडियोग्राफी की गई और 1200 तस्वीरें ली गईं। सर्वे में दो वट वृक्ष पाए गए, जिन्हें हिंदू धर्म में पूजा जाता है। मस्जिद में एक कुआं भी है, जो आधा अंदर और आधा बाहर है।

Sambha, Jama Masjid

सर्वे के दौरान कई अन्य प्रमुख जानकारियाँ भी मिलीं। 50 से ज्यादा फूल के निशान मिले और गुम्बद का हिस्सा भी प्लेन किया गया। पुराने निर्माण को बदलने और नए निर्माण के सबूत मिले हैं। इसके अलावा, मस्जिद के बड़े गुम्बद में झुमूर को तार से लटकाया गया था, जो आमतौर पर मंदिरों में घंटियों के लिए इस्तेमाल होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score