Sambhal ASI Survey List : संभल में ASI ने 24 जगहों पर किया सर्वे, जान लें क्या है पूरी लिस्ट ?

Sambhal ASI Survey List :संभल जिले में 14 दिसंबर को 46 साल पुराने एक मंदिर को खोले जाने के बाद जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग को एक पत्र लिखा..

Sambhal ASI Survey List : संभल जिले में 14 दिसंबर को 46 साल पुराने एक मंदिर को खोले जाने के बाद जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग को एक पत्र लिखा, जिसके बाद एएसआई की चार सदस्यीय टीम ने इलाके का निरीक्षण किया। इस सर्वे में संभल के 5 तीर्थ स्थलों और 19 कुओं की निगरानी की गई। इसके अलावा, नए मिले मंदिर की भी जांच की गई। डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि यह सर्वे 8 से 10 घंटे तक चला और कुल 24 स्थानों का निरीक्षण किया गया।

डीएम ने बताया, “एएसआई ने 24 क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया, जिसमें प्राचीन मंदिर और कुएं शामिल थे। सर्वेक्षण के दौरान एएसआई टीम ने जो जानकारी दी, वह हमें रिपोर्ट के माध्यम से मिलेगी।

यहां देखें वह स्थान, जहां एएसआई ने सर्वे किया..

  1. चतुर्मुख ब्रहम कूप स्थित पानी की टंकी, आलम सराय
  2. अमृत कूप स्थित कूप मंदिर, दुर्गा कालोनी
  3. अशोक कूप, मोहल्ला हल्लू सराय
  4. सप्तसागर कूप, सर्थलेश्वर मंदिर, सरथल चौकी
  5. बलि कूप, पुरानी तहसील के पास
  6. धर्म कूप, हयातनगर
  7. ऋषिकेश कूप, शिव मंदिर
  8. परासर कूप, कल्कि मंदिर
  9. अकर्ममोचन कूप, थाना कोतवाली
  10. धरणि बाराह कूप, जामा मस्जिद चौकी
  11. भद्रका आश्रम तीर्थ, होज भदेसरा
  12. स्वर्गदीप तीर्थ / सती मठ, जलालपुर
  13. चक्रपाणि तीर्थ, जलालपुर
  14. प्राचीन कूप, एक रात वाली मस्जिद
  15. प्राचीन कूप, जामा मस्जिद परिसर
  16. प्राचीन कूप, बाल विद्या मंदिर के सामने
  17. प्राचीन कूप, न्यारियों वाली मस्जिद
  18. प्राचीन कूप, गद्दियों वाला गोहल्ला
  19. प्राचीन कूप, सेठों वाली गली
  20. प्राचीन कूप, एजेण्टी चौराहे के पास
  21. प्राचीन मंदिर और कूप, खग्गू सराय
  22. प्राचीन तीर्थ, शमशान, मंदिर, आर्य कोल्ड स्टोर के पास

मंदिर की खोज कैसे हुई?

संभल में अतिक्रमण रोधी अभियान और बिजली चोरी के खिलाफ सरकारी मुहिम के दौरान कार्तिकेय महादेव मंदिर का पता चला। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ वहां उमड़ने लगी। दावा किया गया कि 1978 में हुए दंगों के बाद लोग वहां से पलायन कर गए थे, और मंदिर बंद हो गया था। इसके साथ ही आसपास के कुएं भी बंद थे, जिन्हें फिर से खोला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score