Rahul Gandhi : संभल हिंसा पर राजनीति तेज, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ तगड़ा हंगामा, रोका गया राहुल गांधी का काफिला

Rahul Gandhi के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने जा रहा था। उनके साथ यूपी के पांच अन्य कांग्रेस सांसद भी मौजूद थे। प्रशासन ने उनके काफिले को गाज़ीपुर फ्लाईओवर पर रोक दिया...

Rahul Gandhi : उत्तर प्रदेश के संभल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले गाज़ीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगाए गए बैरिकेड्स को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। जिसके बाद यूपी पुलिस ने स्थिति को संभालने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए और वाहनों की जांच शुरू कर दी। बते दें, कि एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर लोगों के जुटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है।

Rahul Gandhi का काफिला ‘यूपी गेट’ पर रोका गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संभल में लागू निषेधाज्ञा के कारण राहुल गांधी को गाजियाबाद में ‘यूपी गेट’ पर ही रोक दिया गया। संभल में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध 31 दिसंबर तक बढ़ा दिए गए हैं। पहले यह प्रतिबंध 26 नवंबर तक ही लागू था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने जा रहा था। उनके साथ यूपी के पांच अन्य कांग्रेस सांसद भी मौजूद थे। प्रशासन ने उनके काफिले को गाज़ीपुर फ्लाईओवर पर रोक दिया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। राहुल गांधी ने प्रशासन से केवल चार लोगों को संभल जाने की अनुमति मांगी है, लेकिन फिलहाल जवाब का इंतजार है। राहुल और प्रियंका गांधी अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं, और स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

संभल हिंसा में 4 की मौत, कई घायल

संभल में 19 नवंबर को एक अदालत ने मुगल कालीन मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश दिया था। उसी दिन सर्वेक्षण किया गया, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। दावा किया गया था कि मस्जिद वाले स्थान पर पहले हरिहर मंदिर था। 24 नवंबर को दोबारा सर्वेक्षण के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई, जिससे हिंसा भड़क उठी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score