Weather : उत्तर में सर्दी का कहर, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए देशभर में मौसम का हाल

Weather : कई राज्यों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Weather : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में साफ नजर आ रहा है, जहां ठंड ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही दिल्ली, यूपी और बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं, अगले 24 घंटों में देशभर में कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर तेज

दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात इस सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि गुरुवार रात तापमान और गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 2-3 दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

कश्मीर में सीजन की सबसे ठंडी रात

कश्मीर घाटी में रात के तापमान में गिरावट जारी है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इससे पहले 0.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरने की संभावना है। घाटी में कई इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायसीमा में भी भारी बारिश हो सकती है। फेंगल चक्रवात के कारण इन इलाकों में मौसम खराब रहेगा।

उत्तर भारत में कोहरे का असर

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में दृश्यता प्रभावित होगी, जिससे यातायात पर असर पड़ सकता है।

अगले कुछ दिनों में ठंड और बारिश का असर देश के अलग-अलग हिस्सों में बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score