BJP New Team: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, राम माधव की वापसी, स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Nitin Nabin ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम BJP New Team का ऐलान कर दिया है। नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा के बीच संतुलन साधने की कोशिश नजर आ रही है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बीजेपी के पूर्व महासचिव राम माधव समेत कई प्रमुख नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नई टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह टीम संगठन को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के लक्ष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Journalist India Top Headlines
Journalist India Top Headlines

वसुंधरा राजे और राम माधव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रहे राम माधव की संगठन में वापसी हुई है। उन्हें भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच महिलाओं को जगह दी गई है।

BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान
BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान

स्मृति ईरानी बनीं राष्ट्रीय महामंत्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बीजेपी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। आठ राष्ट्रीय महासचिवों में वह एकमात्र महिला हैं। संगठन में उनकी वापसी को पार्टी की आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विनोद तावड़े और सुनील बंसल राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बने रहेंगे। वहीं, बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है। इस टीम के जरिए पार्टी के केंद्रीय संगठन में अनुभव रखने वाले नेताओं को भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान
BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान

पीयूष गोयल बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बीजेपी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी ने संगठन के साथ-साथ मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े विभागों में भी बदलाव किए हैं। अनिल बलूनी राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया से जुड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। दीपक म्हास्के को बीजेपी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेटर और तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान
BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान

रोहन गुप्ता समेत कई नए चेहरों को जगह

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता को बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल एंटनी भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बने रहेंगे। इससे पार्टी की राष्ट्रीय टीम में नए चेहरों और अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि से आए नेताओं को भी जगह मिलने का संकेत मिलता है।

BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान
BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान

BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, पीएम मोदी ने दी नई टीम को बधाई

BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, पीएम मोदी ने दी नई टीम को बधाई
BJP New Team बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, पीएम मोदी ने दी नई टीम को बधाई

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जावान टीम जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएगी और संगठन को मजबूत करने में योगदान देगी।

नई टीम के गठन के साथ बीजेपी ने एक ओर अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी हैं, वहीं दूसरी ओर संगठनात्मक, मीडिया और आउटरीच से जुड़े क्षेत्रों में नए चेहरों को भी आगे बढ़ाया है। माना जा रहा है कि यह टीम आने वाले समय में पार्टी के संगठन विस्तार और राजनीतिक रणनीति को जमीन पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Property Documents: घर खरीदने से पहले 11 Documents जरूर चेक करें, इन कागजों में छिपा होता है सबसे बड़ा Risk

Dimagi Naxal: चिदंबरम के गृह मंत्री रहते नक्सलवाद कितना खतरनाक था? आंकड़े खोलेंगे पूरी कहानी

Modi को नींद नहीं आती, Rahul Gandhi के इस बयान पर BJP की आपत्ती, राजनीति पर उठाए सवाल

Journalist india

PODCAST With Hemant Pandey Journalist India
PODCAST With Hemant Pandey Journalist India

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Rent vs Buy: घर खरीदना ज्यादा फायदेमंद या किराए पर रहना वंदे मातरम् पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- ‘अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं करूंगा’