कांग्रेस पर सुधांशु त्रिवेदी का हमला, बोले- ‘स्टैंडअप कॉमेडी से Vulgarity तक पहुंच गई पार्टी’

कांग्रेस की मौजूदा राजनीति और राहुल गांधी के आचरण को लेकर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी वास्तविक सृजनात्मकता और दृष्टि के अभाव में “लाफ्टर शो से स्टैंडअप कॉमेडी और स्टैंडअप कॉमेडी से वल्गैरिटी” की ओर बढ़ गई है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी मौजूदा स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके आचरण से केवल संसद और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा प्रभावित नहीं हुई, बल्कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की गरिमा पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

भाजपा नेता की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score