Uttarakhand News: उत्तराखंड में नकली NCERT किताबों का बड़ा भंडाफोड़, ढाई लाख किताबें बरामद
Uttarakhand News: पुलिस ने रुद्रपुर में नकली एनसीईआरटी किताबों के एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। कीरतपुर में एक ट्रक से ढाई लाख से अधिक संदिग्ध किताबें बरामद हुईं, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस ने शिक्षा से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कीरतपुर में आनंद बैंक्वेट हॉल के पास देर रात करीब एक बजे पुलिस ने एक ट्रक को रोककर उसकी जांच की। ट्रक में बड़ी संख्या में किताबें लदी हुई थीं। शुरुआत में यह सामान्य शैक्षिक सामग्री की ढुलाई लग रही थी, लेकिन जब मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया तो मामला संदिग्ध निकला। जांच के बाद आशंका जताई गई कि ये किताबें नकली हैं। इसके बाद संबंधित गोदाम को सील कर दिया गया। फिलहाल इस पूरे मामले से जुड़े लोग फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।