US Israel vs Iran: कितने दिन और चलेगी जंग? ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान पर हमले को लेकर साफ संकेत
US Israel vs Iran: अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर 30 शहरों को निशाना बनाया, जिसमें सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई। ट्रंप ने 4-5 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की बात कही है, जिससे जंग लंबी खिंचने की आशंका है। लाखों लोग फंसे हैं और बातचीत की कोई पहल नहीं हुई है, जिससे आम जनता पर संकट गहरा रहा है।
US Israel vs Iran: अमेरिका और इजराइल ने शनिवार, 28 फरवरी को ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया, जिसमें देश के करीब 30 शहरों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर भी सामने आई। लगातार जारी हमलों से आम नागरिकों की हालत खराब हो गई है और लाखों लोग अलग-अलग इलाकों में फंसे बताए जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है।