RBSE 10th Result Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23% छात्र पास, ऐसे करें डाउनलोड

RBSE 10th Result Out: राजस्थान बोर्ड क्लास 10 के परिणाम को आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RBSE 10th Result Out: राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए अच्छी खबर है। Board of Secondary Education Rajasthan ने आज कक्षा 10 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। इस साल कुल 94.23% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे।

पास प्रतिशत में सुधार

इस बार रिजल्ट में कुल 94.23% छात्र सफल हुए हैं। इनमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.63% और लड़कियों का 94.20% रहा। खास बात यह है कि इस साल का परिणाम पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। पिछले साल 93.06% छात्र पास हुए थे, यानी इस बार करीब 1.17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर ‘राजस्थान बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें। सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

डिजिलॉकर से भी देखें रिजल्ट

छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए digilocker.gov.in पर जाकर या ऐप खोलकर लॉगिन करें। फिर क्लास 10 मार्कशीट सेक्शन में जाकर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप सेव कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2