Rashmika-Vijay Net Worth: करोड़ों की कमाई, लग्जरी लाइफ! कौन है इस स्टार कपल में ज्यादा रईस?
Rashmika-Vijay Net Worth: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ही काफी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और खूब कमाई करते हैं। उनकी कंबाइंड नेटवर्थ यहां जानत सकते हैं।
Rashmika-Vijay Net Worth: इंडियन सिनेमा के चर्चित स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ी 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेने वाली है। फैंस के बीच ‘विरोश’ की वेडिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह है और फिलहाल प्री-वेडिंग फंक्शंस की चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है, आखिर इस स्टार कपल की कुल संपत्ति कितनी है?