Rajya Sabha Election: BJP ने घोषित किए 9 उम्मीदवार की लिस्ट, नितिन नवीन को राज्यसभा टिकट

Rajya Sabha Election: BJP ने राज्यसभा के लिए 9 नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। नितिन नवीन का नाम बिहार से है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में है।

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। नामांकन की अंतिम तारीख में अब सिर्फ एक दिन बचा है और ठीक इससे पहले BJP ने अपने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची

पार्टी द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक बिहार, असम और ओडिशा से दो-दो उम्मीदवारों को मौका दिया गया है, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से एक-एक नाम शामिल किया गया है।

  • बिहार: नितिन नवीन, शिवेश कुमार

  • असम: तेराश गोवाला, जेगेन मोहन

  • ओडिशा: मनमोहन सामल, सुजीत कुमार

  • छत्तीसगढ़: लक्ष्मी वर्मा

  • हरियाणा: संजय भाटिया

  • पश्चिम बंगाल: राहुल सिन्हा

किन राज्यों में होगा चुनाव

निर्वाचन आयोग के अनुसार महाराष्ट्र (7), ओडिशा (4), तेलंगाना (2), तमिलनाडु (6), छत्तीसगढ़ (2), पश्चिम बंगाल (5), असम (3), हरियाणा (2), हिमाचल प्रदेश (1) और बिहार (5) की सीटों पर मतदान होना है। इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी।

नितिन नवीन का बयान

उम्मीदवारी की घोषणा के बीच नितिन नवीन ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार में परिवार, कार्यकर्ताओं और जनता के साथ होली मनाने का अलग ही आनंद है। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए बिहार के विकास और प्रगति की कामना की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2