PM Modi Awards: इजरायल से मेडल.. फिलिस्तीन से सम्मान, 10 साल में 33 इंटरनेशनल अवॉर्ड, PM मोदी ने रचा इतिहास

PM Modi Awards:

PM Modi Awards: आज के समय में जब वैश्विक राजनीति अलग-अलग खेमों में बंटी नजर आती है, तब भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति और अपनी व्यक्तिगत छवि के बल पर कूटनीति की नई दिशा तय की है। रूस-यूक्रेन संघर्ष हो या पश्चिम एशिया का संकट—शांति और संवाद के हर प्रयास में दुनिया की निगाहें भारत पर टिकती दिखाई देती हैं।

हाल में इजरायल की संसद में मिला सर्वोच्च सम्मान और इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि मोदी अब केवल भारत के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि वैश्विक पहचान वाले नेता बन चुके हैं।

इजरायल और फिलिस्तीन, संतुलित कूटनीति का उदाहरण

इजरायल और फिलिस्तीन लंबे समय से एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे हैं। ऐसे में दोनों देशों के साथ संतुलन बनाना किसी भी नेता के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी संतुलित और व्यावहारिक विदेश नीति के जरिए यह संतुलन साधने का प्रयास किया।

इसका उल्लेखनीय पहलू यह है कि उन्हें दोनों देशों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुए। वर्ष 2018 में फिलिस्तीन ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ से सम्मानित किया। वहीं फरवरी 2026 में इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान उन्हें वहाँ की संसद ‘केसेट’ द्वारा ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ प्रदान किया गया। एक ही नेता को दो परस्पर विरोधी राष्ट्रों से इस स्तर का सम्मान मिलना उनकी कूटनीतिक स्वीकार्यता को रेखांकित करता है।

वैश्विक संसदों में भारत की उपस्थिति

प्रधानमंत्री मोदी अब तक 18 देशों की संसदों को संबोधित कर चुके हैं। हालिया दौरों में उन्होंने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, नामीबिया और इथियोपिया की संसदों में भारत की विकास दृष्टि और वैश्विक सहयोग के एजेंडे को प्रस्तुत किया। कई स्थानों पर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला, जिसे भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय भूमिका के संकेत के रूप में देखा गया।

33 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान

साल 2016 से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मानों का सिलसिला 2026 तक 33 देशों के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों तक पहुंच चुका है। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत की छवि और कद को नई पहचान देने का दावा पेश किया है।

क्र. वर्ष देश सम्मान का नाम सम्मान का प्रकार
1 2016 सऊदी अरब किंग अब्दुलअजीज सैश (King Abdulaziz Sash) सर्वोच्च नागरिक सम्मान
2 2016 अफगानिस्तान स्टेट ऑर्डर ऑफ गाज़ी आमिर अमानुल्लाह खान (State Order of Ghazi Amir Amanullah Khan) सर्वोच्च नागरिक सम्मान
3 2018 फिलिस्तीन ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (Grand Collar of the State of Palestine) विदेशी गणमान्य व्यक्तियों हेतु सर्वोच्च सम्मान
4 2019 संयुक्त अरब अमीरात ऑर्डर ऑफ जायद (Order of Zayed) सर्वोच्च नागरिक सम्मान
5 2019 (2024 में प्रदान) रूस ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (Order of St. Andrew the Apostle) सर्वोच्च नागरिक सम्मान
6 2019 मालदीव ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (Order of the Distinguished Rule of Nishan Izzuddin) विदेशी गणमान्य व्यक्तियों हेतु सर्वोच्च सम्मान
7 2019 बहरीन किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनैसां (King Hamad Order of the Renaissance) राष्ट्रीय सम्मान
8 2020 अमेरिका लीजन ऑफ मेरिट (डिग्री: चीफ कमांडर) – The Legion of Merit विदेशी गणमान्य व्यक्तियों हेतु सर्वोच्च सम्मान
9 2021 (2024 में प्रदान) भूटान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (Order of the Druk Gyalpo) सर्वोच्च नागरिक सम्मान
10 2023 फिजी कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (Companion of the Order of Fiji) सर्वोच्च सम्मान
11 2023 पापुआ न्यू गिनी ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (Grand Companion of the Order of Logohu) सर्वोच्च सम्मान
12 2023 पलाऊ एबाकल अवॉर्ड (Ebakl Award) राष्ट्रीय सम्मान
13 2023 मिस्र ऑर्डर ऑफ नाइल (Order of Nile) सर्वोच्च राजकीय सम्मान
14 2023 फ्रांस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (Grand Cross of the Legion of Honour) सर्वोच्च सम्मान
15 2023 ग्रीस द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (The Grand Cross of the Order of Honour) सर्वोच्च सम्मान
16 2024 नाइजीरिया ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर (Grand Commander of the Order of Niger) राष्ट्रीय पुरस्कार
17 2024 गयाना द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (The Order of Excellence) सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार
18 2024 डोमिनिका डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर (Dominica Award of Honour) सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार
19 2024 बारबाडोस ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस (Honorary Order of Freedom of Barbados) राष्ट्रीय सम्मान
20 2024 कुवैत द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (The Order of Mubarak Al-Kabeer) राष्ट्रीय पुरस्कार
21 2025 मॉरीशस द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन सर्वोच्च सम्मान
22 2025 श्रीलंका श्रीलंका मित्र विभूषण अवॉर्ड (Sri Lanka Mitra Vibhushana) विदेशी नेताओं हेतु सर्वोच्च सम्मान
23 2025 साइप्रस द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III सर्वोच्च नागरिक सम्मान
24 2025 घाना ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (Officer of the Order of the Star of Ghana) राष्ट्रीय सम्मान
25 2025 त्रिनिदाद और टोबैगो ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार
26 2025 ब्राज़ील ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान
27 2025 नामीबिया ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शियंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
28 2025 इथियोपिया द ग्रेट ऑनर – निशान ऑफ इथियोपिया सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान
29 2026 इज़राइल स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल (Speaker of the Knesset Medal) सर्वोच्च संसदीय सम्मान

 

अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मान

  • संयुक्त राष्ट्र ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड (2018) – पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिया जाने वाला संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान।

  • सियोल शांति पुरस्कार (2018) – सियोल पीस प्राइज कल्चर फाउंडेशन द्वारा वैश्विक शांति और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया सम्मान।

  • प्रथम फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार (2019) – किसी राष्ट्र प्रमुख को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया जाने वाला यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को “राष्ट्र के लिए प्रभावशाली नेतृत्व” के आधार पर प्रदान किया गया।

  • ‘ग्लोबल गोलकीपर’ पुरस्कार (2019) – स्वच्छ भारत अभियान की पहल के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा दिया गया सम्मान।

  • ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड (2021) – कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स (CERA) द्वारा वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़े…

PM Modi Instagram Followers: इंस्टाग्राम पर PM मोदी का शतक, 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले नेता

 

PM Modi Israel Visit: दुनिया से छिपाया, अब भारत को मिलेगा इजरायल का घातक हथियार! ब्रह्मोस से भी ज्यादा खतरनाक

 

Join-Journalist-India-digital-and-give-us-your-opinion
Join-Journalist-India-digital-and-give-us-your-opinion
Leave A Reply

Your email address will not be published.

2