PAK के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बड़ा धमाका, 25 की मौत, 50 से ज्यादा घायल,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Quetta Railway Station : पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए जोरदार बम धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Quetta Railway Station : पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए जोरदार बम धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं, और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। फिलहाल, हादसे की जांच की जा रही है।

करीब 15 लोग घायल हो गए

सूत्रों के अनुसार, क्वेटा में दो अलग-अलग धमाके हुए। एक धमाके में चार लोगों की जान चली गई, जबकि दूसरे धमाके में करीब 15 लोग घायल हो गए। हालांकि, इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। घटना के समय स्टेशन पर काफी भीड़ थी, क्योंकि एक पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंचने वाली थी और दूसरी ट्रेन वहां से रवाना होने को तैयार थी।

जाफर एक्सप्रेस भिंडी की ओर जा रही थी

धमाके के बाद रेलवे स्टेशन पर भारी अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि यह एक बहुत ही भारी धमाका था। बताया जा रहा है, कि जब जाफर एक्सप्रेस भिंडी की ओर जा रही थी, तभी यह विस्फोट हुआ।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

पाकिस्तान में बम धमाके अब आम बात हो गए हैं। कुछ दिन पहले भी अशांत नॉर्थ वजीरिस्तान में हुए एक बम धमाके में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। खैबर पख्तूनख्वा में भी हाल ही में एक स्कूल के पास बम विस्फोट हुआ था, जिसमें दो बच्चों की जान चली गई थी। बलूचिस्तान में भी कुछ समय पहले एक स्कूल के पास बम धमाके में पांच स्कूली बच्चों समेत सात लोगों की मौत हुई थी और कम से कम 22 लोग घायल हो गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score