New AI Feature: AI से बदलेगी पढ़ने की आदत? X का नया AI फीचर “Summarise” हुआ लॉन्च
New AI Feature: अब लंबी-लंबी खबरें पढ़ने का झंझट कम होने वाला है। X ने एक नया AI फीचर “Summarise” पेश किया है, जो किसी भी बड़े आर्टिकल को कुछ ही सेकंड में छोटे और आसान पॉइंट्स में बदल देता है।
New AI Feature: अब लंबी-लंबी खबरें पढ़ने की झंझट कम हो सकती है। एलन मस्क के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म X एक नया AI फीचर “Summarise” लेकर आया है, जो किसी भी बड़े आर्टिकल को कुछ सेकंड में छोटे-छोटे पॉइंट्स में बदल देता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को पूरे आर्टिकल को पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। “Summarise” बटन दबाते ही AI तुरंत उस कंटेंट का सार पेश कर देता है। इससे यूजर्स कम समय में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।