LPG Supply Crisis India: कमर्शियल गैस को लेकर देशभर में क्या हालात? दिल्ली से कर्नाटक तक की रिपोर्ट
LPG Supply Crisis India: मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत में कमर्शियल LPG की सप्लाई प्रभावित हो गई है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जयपुर में होटल-रेस्टोरेंट गैस की कमी से जूझ रहे हैं। सरकार ने घरेलू LPG को प्राथमिकता दी है, जिससे कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
LPG Supply Crisis India: मध्य पूर्व में Israel, United States और Iran के बीच जारी तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। इस संघर्ष के कारण पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हालात को देखते हुए Ministry of Petroleum and Natural Gas ने बड़ा फैसला लेते हुए तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे अधिक मात्रा में Liquefied Petroleum Gas (एलपीजी) का उत्पादन करें और उसे प्राथमिकता के आधार पर घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराएं।
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड भी लागू कर दिया है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयातित एलपीजी का इस्तेमाल गैर-घरेलू क्षेत्रों में पहले अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों जैसे आवश्यक संस्थानों को आपूर्ति देने के लिए किया जाएगा। अन्य गैर-घरेलू उपयोग, जैसे होटल, रेस्टोरेंट और उद्योग के लिए तीन अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है, जो आने वाले आवेदनों की समीक्षा करेगी।