LPG Cylinder Crisis: सिलेंडर कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 1483 ठिकानों पर छापेमारी और 6 अरेस्ट
LPG Cylinder Crisis: यूपी पहला राज्य है, जहां कालाबाजारी के खिलाफ सबसे पहले और ताबड़तोड़ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जनपद स्तर पर प्रवर्तन टीमों द्वारा शुक्रवार को कुल 1,483 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की गई।
LPG Cylinder Crisis: आम लोगों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग और जिला प्रशासन प्रदेशभर में आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके तहत निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कहीं भी ईंधन या गैस की कमी या अव्यवस्था की स्थिति न बने। प्रदेश के मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं और किसी भी तरह की कालाबाजारी को तुरंत रोका जाए।