Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने जैश आतंकी को किया ढ़ेर, सेना का ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के छिपे होने की सूचना है, जिसके बाद इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार तेज बना हुआ है। बुधवार को एक बड़े ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक आतंकी मारा गया। मारा गया आतंकी सैफुल्लाह ग्रुप का सदस्य बताया जा रहा है। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

सेना के अनुसार, किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ‘त्राशी-I’ ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान शाम करीब 5:45 बजे दिछार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी ढेर कर दिया गया।

चतरू इलाके में भी जारी है मुठभेड़

इस बीच किश्तवाड़ के ऊंचाई वाले और बर्फ से ढके चतरू क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी चल रही है। बीते 18 दिनों में यह इस इलाके में पांचवां एनकाउंटर है। सेना और पुलिस यहां जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, चिंगम जंगल के संजीनाला-दिछार इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी।

18 जनवरी से जारी है ऑपरेशन

चतरू क्षेत्र पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है। 18 जनवरी को यहां पहली बार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान आतंकियों का पीछा करते समय एक पैराट्रूपर शहीद हो गया था, जबकि सात जवान घायल हुए थे। हालांकि, आतंकी मुश्किल भौगोलिक हालात का फायदा उठाकर भाग निकले थे, लेकिन 22 जनवरी को उन्हें दोबारा घेर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी के बावजूद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश नहीं रोकी। इलाके में अब तक दो फीट से ज्यादा बर्फ जमा हो चुकी है। इसी क्षेत्र में 26 और 31 जनवरी को भी मुठभेड़ हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score