Iraq Marriage Age: विवादों में इराक का नया बिल, 9 साल की बच्चियों की शादी का प्रस्ताव, जानें दूसरे मुस्लिम देशों में क्या है नियम

इस्लामिक देशों में शादी की उम्र को लेकर अलग-अलग नियम और कानून हैं, हाल ही में इराक की सरकार ने एक विवादास्पद बिल पेश किया है, जिसमें लड़कियों की शादी की उम्र को घटाकर 9 साल करने का प्रावधान है।

Iraq Marriage Age: इराक की सरकार ने एक विवादास्पद बिल पेश किया है, जिसमें लड़कियों की शादी की उम्र को घटाकर 9 साल करने का प्रावधान है। इस प्रस्ताव के पारित होने पर पुरुषों को 9 साल की बच्चियों से शादी करने का कानूनी अधिकार मिल जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं के तलाक, बच्चों की कस्टडी, देखभाल, और संपत्ति पर अधिकारों को भी सीमित करने की बात कही गई है।

सरकार का दावा है कि इस बिल का उद्देश्य “अनैतिक संबंधों” से युवतियों को बचाना है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इराक में ऐसे बदलाव की कोशिश हुई हो। 2014 और 2017 में भी इसी प्रकार के प्रस्तावों को पारित करने का प्रयास हुआ था, लेकिन महिलाओं के कड़े विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका।

क्या है इस्लामिक देशों में शादी की उम्र

इस्लामिक देशों में शादी की उम्र को लेकर अलग-अलग नियम और कानून हैं, जो सामाजिक परंपराओं और शरीयत की व्याख्या पर आधारित हैं। यहां कई देशों में बाल विवाह रोकने के लिए न्यूनतम उम्र तय की गई है.

पाकिस्तान

पाकिस्तान में लड़कों के लिए न्यूनतम विवाह उम्र 18 साल और लड़कियों के लिए 16 साल है। हालांकि, सिंध प्रांत में यह उम्र 18 वर्ष है। नियम के उल्लंघन पर एक महीने की जेल या 1000 रुपये का जुर्माना हो सकता है। कट्टरपंथी इस कानून का विरोध करते हैं।

अफगानिस्तान

यहां विवाह की न्यूनतम उम्र 16 वर्ष है, लेकिन माता-पिता की सहमति से 15 साल की उम्र में भी शादी हो सकती है। आर्थिक तंगी के कारण कई माता-पिता अपनी बेटियों को विवाह के लिए बेचने पर मजबूर हैं।

ईरान

ईरान में लड़कियों के लिए शादी की उम्र 13 साल है, लेकिन पिता या अदालत की अनुमति से 9 साल में भी शादी हो सकती है। लड़कों के लिए भी 15 साल से कम उम्र में शादी के लिए अदालत की अनुमति आवश्यक होती है।

तुर्की

यहां शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है, लेकिन माता-पिता की अनुमति से 17 और अदालत की अनुमति से 16 साल में शादी हो सकती है।

सऊदी अरब

सऊदी अरब में कोई न्यूनतम विवाह उम्र निर्धारित नहीं है, लेकिन 18 वर्ष से कम उम्र में शादी के लिए अदालत की अनुमति आवश्यक है।

बांग्लादेश

यहां लड़कियों के लिए न्यूनतम शादी की उम्र 18 वर्ष है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में कम उम्र में शादी की अनुमति दी जा सकती है।

मलेशिया

मलेशिया में मुस्लिम लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 16 वर्ष है, परंतु शरिया अदालत की अनुमति से कम उम्र में भी शादी संभव है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

यहां लड़कियों के लिए न्यूनतम विवाह उम्र 18 वर्ष है, और कम उम्र में विवाह के लिए अदालत की अनुमति जरूरी है।

इंडोनेशिया

हाल ही में यहां विवाह की न्यूनतम उम्र 19 वर्ष कर दी गई है, जो लड़के और लड़की दोनों पर लागू होती है।

मिस्र

मिस्र में लड़कियों के लिए न्यूनतम विवाह उम्र 18 वर्ष है, और इसे सख्ती से लागू किया जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score