Iran US Israel War: मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत को राहत, UAE से निकला जहाज 10 दिन बाद पहुंचा कर्नाटक
Iran US Israel War: जंग के कारण मिडिल ईस्ट में हालात खराब हैं तो वहीं भारत के लिए आज एक अच्छी खबर आई है। 3100 टन बिटुमेन यानी तारकोल की खेप लेकर UAE से रवाना हुआ मालवाहक जहाज 'चेंग एक्स' कर्नाटक के कारवार बंदरगाह पर सुरक्षित रूप से तट पर पहुंच गया है।
Iran US Israel War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारत के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। भारत की कूटनीतिक पहल का असर अब दिखने लगा है। नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत और एस. जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से हुई चर्चा के बाद भारत का एक टैंकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने में सफल रहा। इसी बीच कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से भी सकारात्मक खबर मिली है। ‘चेंग एक्स’ नाम का मालवाहक जहाज सुरक्षित रूप से कारवार तट पर पहुंच गया है।