Iran US Israel War: IRIS डेना के नाविकों के ताबूतों की तस्वीरें जारी, ईरान बोला- ‘इस दर्द को कभी नहीं भूलेंगे’
Iran US Israel War: ईरान ने युद्धपोत IRIS डेना पर हमले में मारे गए नाविकों के ताबूतों की तस्वीरें जारी कीं और अमेरिका पर ‘युद्ध अपराध’ का आरोप लगाया। घटना श्रीलंका के तट के पास हुई, जहां हमले के बाद भारतीय नेवी ने बचाव अभियान में मदद की।
Iran US Israel War: ईरान की सरकार ने शुक्रवार को IRIS Dena युद्धपोत पर हुए हमले में मारे गए नौसैनिकों के ताबूतों की तस्वीरें जारी कीं। ईरान के भारत स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ये उन नौसेना कर्मियों के पार्थिव शरीर हैं, जिन्होंने IRIS डेना पर हुए अमेरिकी हमले में जान गंवाई। पोस्ट में इस घटना को “आतंकवादी हमला” बताया गया।