IPL 2026 Live Streaming: चैनल और मोबाइल ऐप पर ऐसे देखें आईपीएल का लाइव मैच, जानिए पूरा तरीका
IPL 2026 Live Streaming: आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले आपको पता होना चाहिए कि इस साल के मैच आप टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। यहां पूरी जानकारी दी गई है।
IPL 2026 Live Streaming: Indian Premier League 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पहले ही दिन Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Bengaluru के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आप इस सीजन के मुकाबले टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं। कहीं जानकारी के अभाव में मैच के दिन आप इधर-उधर भटकते न रह जाएं और मुकाबला मिस न कर दें, इसलिए बेहतर है कि पूरी डिटेल अभी से नोट कर लें।