Jharkhand Assembly Elections : 10 लाख नौकरियां, महिलाओं को 2500 रुपये… झारखंड में इंडिया गठबंधन का वादा, दीं ये 7 गारंटी, किए ये बड़े ऐलान

Jharkhand Assembly Elections 2025 : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी कर जनता को सात बड़ी गारंटी दी है।

Jharkhand Assembly Elections : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी कर जनता को सात बड़ी गारंटी दी है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के इस गठबंधन ने महिलाओं, किसानों, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों के लिए विशेष योजनाओं का वादा किया है।

घोषणापत्र की मुख्य गारंटी

महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की सम्मान राशि। अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 28%, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 12%, और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27% आरक्षण। सिलेंडर की कीमत ₹450 तक सीमित और हर व्यक्ति को 7 किलो राशन। 10 लाख नौकरियां, 15 लाख तक स्वास्थ्य बीमा, हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज, जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹3,200 प्रति क्विंटल, अन्य फसलों की MSP में 50% वृद्धि। स्थानीयता नीति और सरना धर्म कोड लागू करना।

राहुल गांधी का हमला

रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड को 1.36 लाख करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया। यह राशि झारखंड की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए थी, जिसे केंद्र ने रोक रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की सोच आदिवासियों और झारखंड के हितों के खिलाफ है।

राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें झूठे आरोपों के जरिए डराने की कोशिश की गई, क्योंकि वे आदिवासी समुदाय का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अरबपतियों का कर्ज माफ किया जाता है, तो इसे विकास कहा जाता है, लेकिन जब गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं, तो इसे मुफ्तखोरी का नाम दिया जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.