मेरठ के Hotel Harmony Inn में अवैध कसीनो का पर्दाफाश.. 21 रईसजादों और 6 युवतियों के साथ डेढ़ करोड़ की बरामदगी

Hotel Harmony Inn : मेरठ पुलिस ने देर रात शहर के प्रसिद्ध होटल हार्मनी इन में छापेमारी कर अवैध कसीनो का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दिल्ली और मुंबई से आए 21 रईसजादों समेत 6 युवतियों को हिरासत में लिया गया।

Meerut : मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है,कि मेरठ पुलिस ने देर रात शहर के प्रसिद्ध होटल हार्मनी इन में छापेमारी कर अवैध कसीनो का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दिल्ली और मुंबई से आए 21 रईसजादों समेत 6 युवतियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही छापेमारी के दौरान पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये के कसीनो कॉइन भी जब्त किए हैं, जिनका अवैध तरीके से इस्तेमाल हो रहा था।

कसीनो के साथ अय्याशी का अड्डा

बताया जा रहा है, कि इस अवैध कसीनो में रईसजादों को जुआ खेलने के साथ अय्याशी का भी लालच दिया जा रहा था। छापेमारी के वक्त कई युवतियां अर्धनग्न होकर डांस कर रही थीं। कसीनो में शराब और ड्रग्स का भी इस्तेमाल हो रहा था, जिससे यह जुआ और अय्याशी का हब बन गया था।

SSP के नेतृत्व में छापेमारी

मेरठ के SSP के आदेश पर एक विशेष टीम ने इस अवैध गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई की। देर रात होटल हार्मनी इन में छापा मारा गया, जिससे होटल के मालिक और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान कई लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

मुकदमा दर्ज

इस कार्रवाई के बाद होटल मालिक सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह होटल पहले भी कई अवैध गतिविधियों के चलते विवादों में रहा है, जहां अक्सर हाई-प्रोफाइल पार्टियां आयोजित होती थीं जिनमें बाहरी शहरों से आए रईसजादे और युवतियां हिस्सा लेते थे।

यह होटल लंबे समय से विवादों में था, लेकिन इस बार पुलिस की सख्त कार्रवाई के चलते इसकी असली सच्चाई सामने आ गई। बताया जा रहा है कि यह अवैध कसीनो काफी समय से चल रहा था, और पुलिस को अब जाकर इसके बारे में ठोस जानकारी मिली, जिसके आधार पर यह छापा मारा गया।

जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि इस कसीनो का नेटवर्क काफी बड़ा है और इसके पीछे कुछ प्रभावशाली लोग भी हो सकते हैं। जांच के दौरान और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। पुलिस की इस कार्रवाई ने मेरठ के अवैध कसीनो और अय्याशी के ठिकानों पर शिकंजा कस दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score