Election Dates 2026 Announced: बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?
Election Dates 2026 Announced: चुनाव आयोग ने 2026 में होने वाले 4 राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस आर्टिकल में पढ़ें पूरा शेड्यूल।
Election Dates 2026 Announced: देश में बड़े चुनावी मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है। Election Commission of India ने वर्ष 2026 में होने वाले चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतदान के चरण, नामांकन की अंतिम तिथि, वोटिंग की तारीख और मतगणना के दिन की पूरी जानकारी जारी कर दी है।

