CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर में सीएम योगी के फैन मोमेंट ने जीता दिल, बच्ची को स्टेज पर बुलाकर दिया ऑटोग्राफ

CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर में एक छोटी बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपने हाथों से बनाए स्केच पर उनका ऑटोग्राफ लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

CM Yogi Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath हाल ही में सिंगापुर और जापान के आधिकारिक दौरे पर गए थे। 23 फरवरी को सिंगापुर में आयोजित कम्युनिटी इंटरेक्शन कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला। एक छोटी बच्ची मुख्यमंत्री का स्केच बनाकर कार्यक्रम में पहुंची थी। जैसे ही सीएम योगी की नजर उस चित्र पर पड़ी, उन्होंने तुरंत बच्ची को मंच पर बुलाया, उसके साथ तस्वीर खिंचवाई और स्केच पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया।

मुलाकात के लिए खास तैयारी

बच्ची ने बताया कि वह सिंगापुर में पढ़ाई करती है और खास तौर पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कार्यक्रम में आई थी। उसे एक रात पहले ही जानकारी मिली थी कि योगी आदित्यनाथ सिंगापुर आ रहे हैं। उनसे मिलने की उत्सुकता में उसने उनका चित्र बनाया और कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। बच्ची ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर वह बेहद खुश है और उनके ऑटोग्राफ ने उसका उत्साह और बढ़ा दिया।

दो दिवसीय सिंगापुर दौरा

मुख्यमंत्री 23-24 फरवरी को सिंगापुर में थे। इस दौरान उन्होंने वहां के शीर्ष नेताओं और निवेश से जुड़े संस्थानों के साथ कई अहम बैठकें कीं। उन्होंने सिंगापुर के राष्ट्रपति Tharman Shanmugaratnam, प्रधानमंत्री Lawrence Wong, विदेश मंत्री Vivian Balakrishnan और टेमासेक के चेयरमैन Teo Chee Hean सहित कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की।

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के अवसरों को समर्थन देने के उद्देश्य से तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में सहयोग बढ़ाने को लेकर हुए समझौते का साक्षी बनने के लिए ITE कॉलेज सेंट्रल का भी दौरा किया। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की तीसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है और देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2