Border 2 Collection: ‘ओ रोमियो’ की एंट्री से ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में गिरावट, फिर भी ‘वॉर’ पर भारी

Border 2 Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की कमाई को चौथे फ्राइडे बड़ा झटका लगा और इसने पहली बार 22वें दिन अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. हालांकि फिर भी इसने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

Border 2 Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब चौथे हफ्ते में कदम रखते ही इसे नई चुनौती मिल गई है। शाहिद कपूर की हालिया रिलीज ‘ओ रोमियो’ की एंट्री के साथ फिल्म की कमाई पर असर साफ नजर आने लगा है। आइए जानते हैं कि चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

22वें दिन का कलेक्शन

23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ ने शुरुआती तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। हालांकि चौथे शुक्रवार को कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

नई फिल्मों की रिलीज के कारण पहली बार ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन करोड़ों से घटकर लाखों में पहुंच गया। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 22वें दिन फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 318.55 करोड़ रुपये हो चुकी है।

‘वॉर’ का रिकॉर्ड पीछे

22वें दिन की गिरावट के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ ने ऋतिक रोशन की 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ के 318.01 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। अब फिल्म की नजर सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (320.34 करोड़ रुपये) के आंकड़े पर है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर यह उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि नई रिलीज फिल्मों के बीच ‘बॉर्डर 2’ चौथे वीकेंड में कितना दम दिखा पाती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score