Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल, नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान
Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम का पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। अब नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है।
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लगभग दो दशक तक राज्य की सत्ता संभालने के बाद अब मुख्यमंत्री Nitish Kumar राष्ट्रीय राजनीति की ओर रुख करने की तैयारी में हैं। जानकारी के मुताबिक, वह राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इस खबर ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है। जेडीयू नेताओं का कहना है कि पार्टी पूरी तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलती है और अंतिम फैसला भी वही लेते हैं। इसी बीच नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।