Amitabh Bachchan Investment: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी नई जमीन, राम मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी
Amitabh Bachchan Investment: अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है। करीब 35 करोड़ रुपये में उन्होंने 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है, जो अयोध्या में अब तक उनका तीसरा निवेश है।
Amitabh Bachchan Investment: बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan एक बार फिर अपने नए निवेश को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों के साथ-साथ बिग बी रियल एस्टेट सेक्टर में भी लगातार निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अब Ayodhya में करीब 35 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि यह जमीन लगभग 2.67 एकड़ में फैली हुई है और इसे उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी The House of Abhinandan Lodha से खरीदा है। अयोध्या में बिग बी का यह तीसरा बड़ा निवेश माना जा रहा है।