Afghanistan Attack: काबुल के अस्पताल पर हमले के बाद भारत सख्त, पाकिस्तान पर गंभीर आरोप

Afghanistan Attack: भारत ने काबुल के ओमिद अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले की कड़ी निंदा की है, और इसे ‘नरसंहार’ बताया है। इस हमले में 400 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को जवाबदेह ठहराने की मांग की है।

Afghanistan Attack: भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए कथित हवाई हमले की कड़ी निंदा की है। सोमवार रात हुए इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस घटना को ‘बर्बर’ और ‘कायरतापूर्ण’ करार देते हुए कहा कि किसी भी अस्पताल को सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता, इसलिए इस तरह का हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है। वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे सैन्य कार्रवाई बताया और कहा कि उसने किसी नागरिक क्षेत्र को निशाना नहीं बनाया।

भारत ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 16 मार्च की रात काबुल के इस अस्पताल पर हुआ हमला अमानवीय हिंसा का उदाहरण है, जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की जान गई। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस घटना को सैन्य अभियान बताकर उसे सही ठहराने की कोशिश कर रहा है, जो चिंताजनक है।

विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए और ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाए, जिनमें आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। भारत ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और इस मुश्किल समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ अपनी एकजुटता जताई है। साथ ही, भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने समर्थन को दोहराया।

अफगानिस्तान सरकार के मुताबिक, इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 400 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए हैं। हमले के कारण अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया। बचाव दल मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं, आग पर काबू पाने और मलबे से शव निकालने का काम जारी है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में की गई उसकी कार्रवाई किसी भी नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाकर नहीं की गई।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2