PM मोदी की पहल… कश्मीर के लिए लॉन्च होंगी 5 नई ट्रेने, यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी में देश को पांच नई आधुनिक ट्रेनों की सौगात देने वाले हैं, जो दिल्ली और कश्मीर को आपस में जोड़ेंगी। ये...

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी में देश को पांच नई आधुनिक ट्रेनों की सौगात देने वाले हैं, जो दिल्ली और कश्मीर को आपस में जोड़ेंगी। ये ट्रेनें कश्मीर के कठोर सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर डिजाइन की गई हैं। इनमें ऑनबोर्ड हीटिंग सिस्टम होगा, जिससे यात्रियों को ठंड के मौसम में भी आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

हीटिंग सिस्टम की खासियतें

ट्रेन के कोचों में लगा हीटिंग सिस्टम शून्य से नीचे के तापमान में भी बर्फ पिघलाकर डिब्बों को गर्म और आरामदायक बनाएगा। ट्रेनें बर्फ से ढके इलाकों से गुजरेंगी और यात्रियों की सुविधा के लिए इन्हें तकनीकी रूप से अत्याधुनिक बनाया गया है।

पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय रेलवे की इस पहल से न केवल कश्मीर घाटी में परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।

ट्रेन की अन्य विशेषताएं

  • प्रत्येक ट्रेन में 22 कोच होंगे।
  • कोच के पहिए और इंजन के शीशे बर्फ जमने से रोकने के लिए खास डिजाइन किए गए हैं।
  • प्लेटफॉर्म से रवाना होने से पहले कोच दोनों तरफ से सैनिटाइज किए जाएंगे।
  • श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
  • इन ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल के जवान सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक तैनात रहेंगे।

तैयारी पूरी

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पांचों रेक का निर्माण पूरा हो चुका है और ये ट्रेनें परिचालन के लिए तैयार हैं। इन्हें जनवरी 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score