House of Himalayas : उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की धामी सरकार की बड़ी पहल

देहरादून। क्या है House of Himalayas ? : उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक संपदा, जैविक खेती, पारंपरिक खाद्य उत्पादों और समृद्ध हस्तशिल्प संस्कृति के लिए देशभर में जाना जाता है। लंबे समय तक इन उत्पादों को सीमित बाजार और उचित ब्रांडिंग के अभाव में वह पहचान नहीं मिल सकी, जिसके वे हकदार थे। इसी चुनौती को अवसर में बदलने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने “House of Himalayas” ब्रांड की शुरुआत की है। इस पहल का लक्ष्य राज्य के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देना है।

क्या है House of Himalayas?

House of Himalayas

 

House of Himalayas उत्तराखंड सरकार का एक विशेष ब्रांड है, जिसके माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में तैयार होने वाले पारंपरिक और प्राकृतिक उत्पादों को एक समान पहचान दी जा रही है। इसके तहत स्थानीय किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs), कारीगरों और छोटे उद्यमियों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड के उत्पाद केवल स्थानीय बाजारों तक सीमित न रहें, बल्कि देश और विदेश के उपभोक्ताओं तक भी आसानी से पहुंच सकें।

किन उत्पादों को मिल रहा है बढ़ावा?

House of Himalayas के तहत उत्तराखंड के कई पारंपरिक और जैविक उत्पादों को बाजार से जोड़ा जा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं

शुद्ध पहाड़ी शहद

ऑर्गेनिक मसाले

मंडुवा, झंगोरा और अन्य मिलेट्स (श्री अन्न)

पहाड़ी राजमा और दालें

लाल चावल

जड़ी-बूटियां एवं हर्बल उत्पाद

हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद

प्राकृतिक खाद्य सामग्री

स्थानीय कृषि और वन आधारित उत्पाद

इन उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ आधुनिक पैकेजिंग और आकर्षक ब्रांडिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

House of Himalayas उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की धामी सरकार की बड़ी पहल

महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम

इस पहल का सबसे बड़ा लाभ महिला स्वयं सहायता समूहों को मिल रही है। राज्य के हजारों महिला समूह विभिन्न प्रकार के खाद्य और हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करते हैं, लेकिन उन्हें बड़े बाजार तक पहुंचने का अवसर नहीं मिल पाता था।

House of Himalayas के माध्यम से इन उत्पादों को संगठित बाजार, आधुनिक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री के अवसर मिल रहे हैं। इससे महिलाओं की आय बढ़ने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Journalist India Breaking News

किसानों और छोटे उद्यमियों को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी होने के बावजूद बाजार की कमी के कारण किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। नई पहल के तहत किसानों और छोटे उत्पादकों को उनके उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बेहतर ब्रांडिंग और विपणन व्यवस्था के कारण स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है।

पलायन रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से रोजगार की तलाश में होने वाला पलायन लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रहा है। यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के अवसर बढ़ते हैं, तो युवाओं को अपने गांवों में ही रोजगार मिल रहा है।

House of Himalayas को इसी सोच के साथ विकसित किया गया है, ताकि स्थानीय उत्पादों के माध्यम से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध हो सके।

स्थानीय से वैश्विक बाजार तक

सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के उत्पाद केवल राज्य या देश तक सीमित न रहें, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी अलग पहचान बना सकें। इसके लिए गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, प्रदर्शनियों और व्यापारिक मेलों के माध्यम से उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर कदम

House of Himalayas केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान

House of Himalayas केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान, प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय प्रतिभा को आर्थिक शक्ति में बदलने का प्रयास है। यह पहल किसानों, महिला समूहों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करती है, जिससे वे अपने उत्पादों को बेहतर मूल्य पर बेच सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।

यदि इस पहल का प्रभावी क्रियान्वयन निरंतर जारी रहता है, तो आने वाले समय में यह उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ राज्य के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Uttarakhand Budget 2026-27 : पुष्कर सिंह धामी सरकार का पूरा बजट देखिए किसको क्या मिला ?

Uttarakhand Budget Session: राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के दौरान धामी का बयान, ‘तीसरा दशक उत्तराखंड के नाम’

Uttarakhand Tourism: 25 साल में उत्तराखंड का पर्यटन क्रांति और रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक आगमन

Uttarakhand News : कपकोट को मिली बड़ी सौगात: कांडा में ₹5.40 करोड़ की मल्टी लेवल पार्किंग को मंजूरी, विधायक सुरेश गढ़िया ने CM धामी का जताया आभार

Revda Media & Research center
Journalist india Today Top Headlines
House of Himalayas
Comments (0)
Add Comment