T20 World Cup: भारत से मुकाबले पर पाकिस्तान का यू-टर्न, जानें शहबाज शरीफ ने क्या बताया कारण
T20 World Cup: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता जताने के लिए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार की वजह सार्वजनिक रूप से सामने आई है। हालांकि, अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस फैसले को लेकर आईसीसी को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।
T20 World Cup: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला बांग्लादेश के समर्थन में एकजुटता दिखाने के लिए लिया गया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान की ओर से किसी शीर्ष सरकारी अधिकारी ने भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार की वजह सार्वजनिक तौर पर बताई है।