बीजेपी का विपक्ष पर बड़ा आरोप, महिला सांसदों ने संसद में घेर ली PM Modi की कुर्सी
PM Modi: संसद में बुधवार को उस वक्त जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब बीजेपी ने विपक्ष की महिला सांसदों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी घेरने का आरोप लगाया। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और बृजमोहन अग्रवाल ने इस घटना को ‘प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश’ तक बता डाला। सत्ता पक्ष का कहना है कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं का गंभीर उल्लंघन है और इसे लोकतंत्र का काला दिन माना जाना चाहिए।
PM Modi: बजट सत्र के दौरान बुधवार को संसद में हुई एक घटना ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव को और गहरा कर दिया। बीजेपी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि विपक्षी महिला सांसदों ने जानबूझकर पीएम मोदी की कुर्सी को घेरने की कोशिश की, जिसे बीजेपी ने ‘हमले की साजिश’ करार दिया है। साथ ही इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।