मुंबई हमले के जख्म आज भी ताजा…26/11 पर बोले अमित शाह, योगी आदित्यनाथ ने भी किया ये पोस्ट

Mumbai : 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई में अब तक का सबसे भयावह आतंकवादी हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

Mumbai : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है। शाह ने कहा कि इस नीति के चलते भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक पहलों में अग्रणी बन गया है।

अमित शाह ने क्या कहा 

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर #मुंबईटेररअटैक हैशटैग के साथ लिखा, साल 2008 में आज के ही दिन कायर आतंकवादियों ने मुंबई में निर्दोष लोगों की हत्या कर मानवता को शर्मसार किया था। मैं 26/11 के मुंबई हमलों में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और जान गंवाने वाले नागरिकों को नमन करता हूं। आतंकवाद पूरी मानव सभ्यता पर एक कलंक है, और मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को विश्व स्तर पर सराहना मिली है। आज भारत आतंक विरोधी पहलों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर 26/11 हमले के शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “मुंबई 26/11 के कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि और कर्तव्य निभाते हुए प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटिशः नमन। आइए, आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एकजुट और संकल्पित हों।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शिंदे ने दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे।

हमले में 166 लोगों की जान गई थी

बता दें, कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई में अब तक का सबसे भयावह आतंकवादी हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने कई घंटों तक चले ऑपरेशन में 9 आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि एक आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score