T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप मिशन में बड़ा बूस्ट, जिम्बाब्वे मैच से पहले रिंकू सिंह की वापसी

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्टार फिनिशर Rinku Singh की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है, जिससे बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी।

T20 World Cup 2026:  टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Rinku Singh आज शाम तक दोबारा स्क्वॉड से जुड़ सकते हैं। पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण वे टी20 विश्व कप के बीच में ही भारत लौट आए थे। अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच Sitanshu Kotak ने पुष्टि की है कि रिंकू बुधवार शाम होटल में टीम के साथ रिपोर्ट करेंगे और 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, ऐसे में रिंकू की वापसी से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बीच मैच में क्यों छोड़ा था टीम का साथ

मिली जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह कैंसर से जूझ रहे हैं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की गंभीर हालत की खबर मिलते ही रिंकू ने तुरंत परिवार के पास लौटने का फैसला किया था। अब स्थिति में सुधार के बाद वे फिर से चेन्नई पहुंचकर टीम से जुड़ने जा रहे हैं।

कोच ने दूर की अटकलें

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने साफ किया कि रिंकू पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे। उनके बयान के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि रिंकू टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। रिंकू सिंह टीम में बतौर फिनिशर अहम भूमिका निभाते हैं। डेथ ओवर्स में तेज रन बनाने की उनकी क्षमता कई बार भारत को जीत दिला चुकी है। साथ ही, वे एक चुस्त फील्डर के रूप में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2