Uttarakhand BJP में बढ़ी हलचल: क्या 2027 चुनाव से पहले शुरू हुआ “Mission Replacement”?

देहरादून

Uttarakhand Bjp 2027 Election : Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी Bharatiya Janata Party के भीतर अब बड़े राजनीतिक बदलावों की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और संगठनात्मक सूत्रों के अनुसार, पार्टी द्वारा कराए गए एक आंतरिक सर्वे में करीब 8 मौजूदा विधायकों की स्थिति को “डेंजर ज़ोन” में बताया गया है।सूत्रों का दावा है कि इन विधायकों के खिलाफ जनता में नाराजगी, कमजोर ग्राउंड कनेक्ट, क्षेत्रीय निष्क्रियता और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार जैसे मुद्दे सामने आए हैं। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व अब संभावित बदलावों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि BJP संगठन इस बार टिकट वितरण में “विनिंग एबिलिटी” को सबसे बड़ा आधार बनाने जा रहा है। ऐसे में कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पार्टी के अंदर इसे लेकर हलचल बढ़ गई है और कई नेता अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने में जुट गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तराखंड जैसे छोटे लेकिन राजनीतिक रूप से संवेदनशील राज्य में एंटी-इंकम्बेंसी बड़ा मुद्दा बन सकती है। यही कारण है कि BJP समय रहते संगठनात्मक और राजनीतिक स्तर पर नुकसान की भरपाई करना चाहती है। हालांकि पार्टी की ओर से अब तक किसी विधायक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही आधिकारिक रूप से किसी सर्वे की पुष्टि की गई है। लेकिन जिस तरह से लगातार बैठकों और फीडबैक सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है, उससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि BJP 2027 चुनाव को लेकर कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लेकर BJP पर निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पार्टी को अपने ही विधायकों के प्रदर्शन पर भरोसा नहीं है, तो यह सरकार के कामकाज पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है 

क्या उत्तराखंड BJP में सचमुच “Mission Replacement” शुरू हो चुका है?

क्या आगामी चुनाव से पहले कई चेहरों की छुट्टी हो सकती है?

इन तमाम सवालों के जवाब आने वाले महीनों में उत्तराखंड की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

Journalist India इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.