Delhi Budget 2025 : दिल्ली में बीजेपी की 1 लाख करोड़ के बजट में क्या कुछ है खास ?

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार अगले एक साल में दिल्ली के विकास की योजनाओं पर काम कर रही है, अब देखना दिलचस्प होगा कि पिछले 10 सालों में जो काम अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आप सरकार नहीं कर पाई उसे बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार कितने समय में पूरा कर पाती है. इस बजट की क्या खास बातें हैं जर्नलिस्ट इंडिया की इस रिपोर्ट में देखिए.

Delhi Budget 2025 : दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 31.5% अधिक है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का कहना है कि यह बजट दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर करने की दिशा में समर्पित है। दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने इस बजट को ‘समावेशी विकास’ का बजट करार दिया है। दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इनके लिए बड़ा बजट आवंटित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये के निवेश से 175 नई स्मार्ट क्लासरूम और कंप्यूटर लैब स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही, 10वीं कक्षा के बाद 1,200 छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।

स्वास्थ्य सुविधाओं को ऐसे करेंगे बेहतर

दिल्ली सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में 6,874 करोड़ रुपये के बजट के साथ नए अस्पतालों का निर्माण के साथ मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं को डिजिटल बनाने पर फोकस करेगी. डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड और अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए 320 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

Delhi Budget 2025
Delhi Budget 2025

दिल्ली में यातायात औऱ परिवहन क्षेत्र में सुधार के लिए क्या होंगे काम

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन के सुधार के लिए 12,952 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

5,000 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।

परिवहन प्रणाली को हरित और कुशल बनाने के लिए समर्पित योजनाएं लागू की जाएंगी।

सड़क और परिवहन पर दिल्ली सरकार का बजट
सड़क और परिवहन पर दिल्ली सरकार का बजट

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई है।

महिला समृद्धि योजना: प्रत्येक महिला को प्रति माह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

महिला सुरक्षा: 50,000 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे दिल्ली को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

दिल्ली सरकार का बजट पेश
स्वास्थ्य पर दिल्ली सरकार का बजट

यमुना सफाई और जल प्रबंधन

यमुना नदी की सफाई और जल प्रबंधन पर सरकार का विशेष ध्यान है।

यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विकेन्द्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स स्थापित कर सीवेज पानी को यमुना में जाने से रोका जाएगा।

पानी की पाइपलाइनों की मरम्मत और जीपीएस-सक्षम जल टैंकरों के लिए 9,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार का बजट
यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार का बजट

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने और क्या क्या प्रमुख घोषणाएं की.

  1. अटल कैंटीन: दिल्ली में 100 स्थानों पर अटल कैंटीन स्थापित की जाएंगी, जहां सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध होगा।
  1. गौशाला निर्माण: घुम्मन खेड़ा में आधुनिक गौशाला के लिए 40 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  1. पर्यटन को बढ़ावा: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
Delhi BJP Govt Budget 2025
Delhi BJP Govt Budget 2025

1 लाख करोड़ का भारी भरकम बजट पेश करने के पीछे का लक्ष्य क्या है

यह बजट केवल बुनियादी ढांचे और सेवा सुधारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों के लिए आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।

रोजगार सृजन: नई परियोजनाओं के माध्यम से हजारों नौकरियां उत्पन्न होंगी।

पर्यावरण संरक्षण: परिवहन में हरित उपाय और यमुना की सफाई जैसी योजनाएं पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

Delhi rekha Gupta Buget 2025
Delhi rekha Gupta Buget 2025

इस बजट से क्या बीजेपी बदल पाएगी दिल्ली की सूरत

दिल्ली बजट 2025 न केवल आर्थिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह नागरिकों की आवश्यकताओं और उनकी सुरक्षा को केंद्र में रखता है। यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने का वादा करता है। सरकार की यह पहल दिल्ली को एक समृद्ध और विकसित राजधानी बनाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार अगले एक साल में दिल्ली के विकास की योजनाओं पर काम कर रही है, अब देखना दिलचस्प होगा कि पिछले 10 सालों में जो काम अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आप सरकार नहीं कर पाई उसे बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार कितने समय में पूरा कर पाती है.

Delhi Govt Budget 2025
Delhi Govt Budget 2025

 

Journalist India से जुड़े और हमारे आर्टिकल और Videos आपको कैसे लग रहे हैं आप अपनी राय हमें जरूर दें. बाकी देश और दुनिया की खबरों के लिए आप Journalistindia.com/.in के साथ-साथ हमारे YouTube Channel, Facebook Page, Instagram, Twitter X और Linkedin  पर भी हमें फॉलो करें.

Join Journalist India digital and give us your opinion
Join Journalist India digital and give us your opinion

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.