PM Modi Address Nation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। भले ही संबोधन का विषय स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस बार आर्थिक सुधारों और हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं पर अपनी बात रख सकते हैं।
जीएसटी सुधार पर फोकस
22 सितंबर से देश भर में जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि रोज मर्रा के सामानों जैसे किचन से लेकर कार तक हजारों उतपादों के दामों में बदलाव हो रहा है. इन नई दरों से देशवासियों को राहत मिलेगी साथ ही सामान सस्ता होने से लोगों की बचत भी होगी. सरकार लंबे समय से जीएसटी सुधार को लेकर चर्चा में है। छोटे व्यवसायियों और आम करदाताओं के लिए नए प्रावधान काफी फायदेमंद होंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में जीएसटी ढांचे में होने वाले बदलावों पर चर्चा कर सकते हैं। यह सुधार आम जनता और व्यापार जगत दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।

प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता
देश में पिछले कुछ दिनों से जल प्रलय, पहाड़ों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। उत्तराखंड, हिमाचल और पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। जान-माल के नुकसान के साथ-साथ हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री अपने संबोधन में राहत और पुनर्वास योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक संदर्भ भी संभव
जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री आर्थिक और प्राकृतिक मुद्दों के अलावा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और देश की राजनीतिक दिशा पर भी अपने विचार साझा कर सकते हैं। भारत की वैश्विक भूमिका और आने वाले महीनों में सरकार की प्राथमिकताओं को भी रेखांकित किया जा सकता है।
क्यों अहम है आज का संबोधन?
प्रधानमंत्री मोदी के पिछले संबोधन कई बार बड़े बदलावों और निर्णयों के गवाह बने हैं। ऐसे में आज का संबोधन भी आम लोगों की अपेक्षाओं से जुड़ा हुआ है। देश की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री किस प्रकार देश की मौजूदा चुनौतियों और अवसरों पर अपनी बात रखते हैं।
Rahul Gandhi News : राहुल गांधी के ‘Gen Z’ बयान पर बवाल: लोकतंत्र की सुरक्षा या राजनीति की नई जंग?
देश दुनिया की खबरों के लिए Journalist India जर्नलिस्ट इंडिया को फॉलों करें…
