Padma Awards 2026 : धर्मेंद्र और वी.एस. अच्युतानंदन को पद्म विभूषण, 131 हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली।

Padma Awards 2026 : केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार इस बार कुल 131 हस्तियों को पद्म सम्मान दिया जाएगा। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में गिने जाने वाले पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

पद्म विभूषण के लिए 5 नामों का चयन

इस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। इनके अलावा प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम, वरिष्ठ न्यायविद के. टी. थॉमस और साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले पी. नारायणन को भी पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा।

पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता:

  • धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला
  • वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – सार्वजनिक जीवन
  • एन. राजम – कला
  • के. टी. थॉमस – सार्वजनिक जीवन
  • पी. नारायणन – साहित्य एवं शिक्षा

पद्म भूषण से 13 हस्तियां होंगी सम्मानित

पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में कला, खेल, चिकित्सा, उद्योग और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक, मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी, उद्योगपति उदय कोटक और टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को इस वर्ष पद्म भूषण से नवाज़ा जाएगा।

झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा, जबकि विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे को भी यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा।

113 ‘अनसंग हीरोज’ को पद्म श्री

इस बार पद्म श्री पुरस्कारों की सूची सबसे लंबी है, जिसमें समाज के जमीनी स्तर पर काम करने वाले कई ‘अनसंग हीरोज’ शामिल हैं। इनमें खिलाड़ी, शिक्षक, कलाकार, डॉक्टर और समाजसेवी शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

पद्म श्री पाने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, क्रिकेटर रोहित शर्मा, भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया और अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) जैसे नाम प्रमुख हैं।

सूची से जुड़े अहम तथ्य

  • कुल पुरस्कार: 131
  • महिलाएं: 19
  • विदेशी नागरिक: 6
  • मरणोपरांत सम्मान: 16
  • 2 संयुक्त पुरस्कार (एक ही पुरस्कार माने जाएंगे)

पद्म पुरस्कारों का महत्व

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए,

पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए,

और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

सरकार के अनुसार, इन पुरस्कारों का उद्देश्य देश-विदेश में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले और समाज पर स्थायी प्रभाव छोड़ने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score